सही वोट को कटने नहीं देंगे और गलत व्यक्ति का नाम जुड़ने दिया जाएगा - राव नरेंद्र सिंह

सही वोट को कटने नहीं देंगे और गलत व्यक्ति का नाम जुड़ने दिया जाएगा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह मुस्तैद है। इसके लिए कमेटियों का गठन कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हर बूथ पर पूरी नजर रखी जा रही है। इस बार एक भी सही वोट को कटने नहीं दिया जाएगा और न ही गलत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने दिया जाएगा। सरकार से उनकी अपील है कि जाति और धर्म के चलते वोटों की छंटनी न की जाए। एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। बिहार और बंगाल में जाति, धर्म और राजनीतिक द्वेष के चलते वोट काटे गए, जो कि लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर ऐसा खेल खेल रही है।राव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में आयोजित भंडारे में सम्मिलित होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री करन दलाल, हिसार से पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह व जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना मुख्य रूप से मौजूद रहे। राव नरेंद्र ने कहा कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा हिंदू धर्म की सबसे पवित्र और आध्यात्मिक यात्राओं में से एक है। जो भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलों से होकर जाती है, जो मोक्ष प्राप्ति और जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति का मार्ग है। कॉकरोच जनता पार्टी के मुद्दों के समर्थन को लेकर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नीट पेपर लीक, महंगाई को लेकर लड़ाई लड़ रही है, इसलिए यदि कोई और भी ईमानदारी से जनता की लड़ाई को लड़ना चाहता है तो उस लड़ाई को हम सब मिलकर लड़ें। राव नरेंद्र ने कहा कि केवल जाति धर्म के नाम पर भाजपा ने देश प्रदेश की जनता को गुमराह कर रखा है, लेकिन अब जनता जागरूक हो रही है और अब समय आ रहा है कि इनकी यह दुकानदारी बहुत दिनों तक नहीं चलेगी और कांग्रेस का समय आयेगा। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां भी एसआईआर हो रही है, वहां वोट बढ़ने की जगह घट रहे है, जो चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत का नतीजा है। चुनाव आयोग को अपना कार्यालय भाजपा का कार्यालय के समीप स्थानांतरित कर लेना चाहिए, क्योंकि चुनाव आयोग सब कुछ भाजपा के इशारों पर कर रहा है। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। श्रद्धालु हजारों किलोमीटर से ब्रज यात्रा में शामिल होते हैं, उनकी सेवा करने का हमें मौका मिलता है। नेत्रपाल अधाना ने कहा कि ब्रज चौरासी परिक्रमा लोगों की आस्था का केंद्र है। प्रतिदिन लाखों लोगों का परिक्रमा में शामिल होते हैं। आज उन्हें श्रद्धालुओं की सेवा का विशेष अवसर मिला है। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता बलजीत गहलौत, सोनू चेयरमैन, फिरे पोसवाल, मनीष भारद्वाज, कुलदीप लुलवाड़ी, राजेंद्र खोखियाका, सतीश मांडौतिया, वीर वाल्मीकि, देवेंद्र अधाना, देवेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Read more

खेल मंत्री गौरव गौतम ने वार्ड 10 में पांच करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

खेल मंत्री गौरव गौतम ने वार्ड 10 में पांच करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

पलवल हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को नगर परिषद पलवल शहर के वार्ड संख्या 10 स्थित कुसलीपुर क्षे

By Ashok Sardana
पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल की ओर से कारगिल के शहीदों को याद किया गया

पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल की ओर से कारगिल के शहीदों को याद किया गया

पलवल पूर्व सैनिक कल्याण समिति पलवल की ओर से सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में स्थित युद्ध स्मारक पर कारगिल दिवस मनाया गया। इस अवसर

By Ashok Sardana
पलवल में बनेगा 3.50 करोड़ की लागत से दीनबंधु चौधरी छोटूराम सामुदायिक भवन - डॉ. यशपाल

पलवल में बनेगा 3.50 करोड़ की लागत से दीनबंधु चौधरी छोटूराम सामुदायिक भवन - डॉ. यशपाल

पलवल पलवल शहर के विकास इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। नगर परिषद पलवल द्वारा लगभग 3.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भव्य दीनबंधु चौ

By Ashok Sardana
सशक्त भीम समाज पलवल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ सफल आयोजन

सशक्त भीम समाज पलवल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ सफल आयोजन

पलवल सशक्त भीम समाज (SBS) पलवल के तत्वावधान में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में "प्रतिभा सम्मान समारोह" का आयोजन पं

By Ashok Sardana