पलवल के रवि बंजारा बने "भारतीय बंजारा सेना" के प्रदेश अध्यक्ष

पलवल के रवि बंजारा बने "भारतीय बंजारा सेना" के प्रदेश अध्यक्ष
बंजारा समाज के प्रदेशाध्यक्ष रवि बंजारा

पलवल
"भारतीय बंजारा सेना में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पलवल के रवि बंजारा को मनोनीत गया। उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा। रवि बंजारा की नियुक्ति "भारतीय बंजारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमचन्द सिह ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रवि बंजारा अपने क्षेत्र के बंजारा समाज के भाइयों को जागरूक करेगें व उनकी समस्याओं के लिए संघर्षरत रहते हुए उनकी समस्याओं का समाधान हेतु निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय बंजारा सेना की लोक प्रियता समाज में बनाये रखेगें और राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमचंद सिंह के सपनो को साकार करने हेतु प्रयतनशील रहेंगे। भारतीय बंजारा सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा रवि बंजारा को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हरियाणा बंजारा समाज में खुशी का माहौल है।रवि बंजारा ने कहा कि मुझे बंजारा समाज के लोगों ने जो जिम्मेदारी दी है, बंजारा समाज का मैं दिल से धन्यवाद करता हूं। समाज के उत्तम के लिए मैं रात दिन काम करूंगा और मैं सभी बंजारा भाइयों से कहना चाहूंगा कि अपने नाम के पीछे बंजारा लगायें और ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों को पढाये।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana