जवाहर नगर कैम्प पलवल स्थित रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया पारिवारिक मिलन समारोह

जवाहर नगर कैम्प पलवल स्थित रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया पारिवारिक मिलन समारोह
रेसिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन पारिवारिक मिलन समारोह मनाते हुए।

पलवल
जवाहर नगर कैम्प में स्थित रेसिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन ने बीती रात को पब्लिक लाइब्रेरी के प्रांगण में पारिवारिक मिलन समारोह मनाया। इस आशय की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सरंक्षक ओम प्रकाश आहूजा ने बताया कि सुबह पार्क में घूमने वाले कुछ साथियों के साथ विचार विमर्श किया कि रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर क्यों ना कुछ अलग किया जाये। सभी से विचार विमर्श करने के बाद तय हुआ कि पब्लिक लाईब्रेरी के आसपास और पार्क में घूमने वाले साथियों के साथ हर महीने एक पारिवारिक मेल मिलाप का कार्यक्रम रखा जाये। बस तुरंत ही सभी की रजामंदी से लाइब्रेरी में पारिवारिक मिलन समारोह शुरू कर दिया। इसके अंतर्गत बीती रात पहली अगस्त को मिलन समारोह मनाया गया। पारिवारिक मिलन समारोह में रेसिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन के सीनियर सदस्य सूरज सेठी ने सबको संबोधित करते हुऐ कहा कि जिसे देखो चाहे बच्चे हों या महिला हो घर के सभी सदस्य सारा दिन मोबाइल में लगे रहते हैं, अब इस ग्रुप को बनने से सभी इकट्ठे होकर हंसी खुशी सभी से मिलते हैं और जिंदगी के इन हसीन पलों के आनन्द उठाते हैं।
इस पारिवारिक मिलन समारोह में लाइब्रेरी के आसपास के लगभग 35 फैमिली जुड़ चुकी हैं। इसमें रात्रि भोजन के अलावा सभी के लिये विभिन्न प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम भी रखे जाते हैं, जो हर महीने अलग अलग अंदाज में होते हैं, जो सभी की उम्र को ध्यान में रखकर बनाये जाते हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी थी जिसमें सभी महिलाओं, बच्चों और बड़ो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और आनंद उठाया। कार्यक्रम में सभी की सहमति से ये फैंसला लिया गया कि पूरे महीने जिस जिस के जन्मदिन और सालगिरह आयेंगे उन सबके जन्मदिन औऱ सालगिरह हर महीने की पहली तारीख को सबके साथ उत्साह पूर्वक मनाएंगे। इस पारिवारिक मिलन समारोह में मुख्य रूप से ओम प्रकाश आहूजा, सूरज सेठी, सुरेश सचदेवा, प्रमोद मालिक, कृष्ण कुमार छाबड़ा, नवीन कपूर, देवराज मेहता, कृष्ण कुमार सतीजा, राज कुमार पाहुजा, अनिल गेरा, राजेश बांका, महेश गांधी आदि ने अपने परिवार के साथ हिस्सा लिया।अंत मे संरक्षक आहूजा ने सभी को अपील कि की इन परिवारों में से ही रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बने और लाइब्रेरी को संभाले और इसको तन मन से बढ़िया से बढ़िया तरीके से इसको आगे बढ़ाएं।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana