आठवें वेतन आयोग के मिलने वाले लाभों से वंचित करने के विरोध में रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

आठवें वेतन आयोग के मिलने वाले लाभों से वंचित करने के विरोध में रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
लघु सचिवालय पलवल में विरोध करते रिटायर्ड कर्मचारी

पलवल
31दिसंबर 2025 तक रिटायर होने वाले कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के मिलने वाले लाभों से वंचित करने के विरोध में जिला पलवल के सैकड़ो रिटायर कर्मचारियों ने रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय के सामने गुर्जर भवन में धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान बलजीत सिंह शास्त्री ने की तथा संचालन सचिव हरी चंद वर्मा ने किया। राज्य प्रधान दरियाव सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा की वित्त विधेयक द्वारा 2025 के भाग 4 में पेश किए गए प्रतिगामी प्रावधानों से बेचैनी पैदा हो गई है यह केवल एक केंद्रीय नीति नहीं है यह संवैधानिक सिद्धांतों न्यायिक जनादेशों और पेंशन भोगियों की गरिमा के साथ विश्वास घात का प्रतिनिधित्व करता है। इसके कारण पेंशन भोगियों के बीच भारी असंतोष व्याप्त है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस पेंशन विधेयक को तुरंत वापस लिया जाए। देश को दुनिया में चौथी अर्थ महाशक्ति बताने वाले प्रधानमंत्री को कर्मचारी व रिटायर्ड कर्मचारियों का कोरोना काल के दौरान रोका गया 18 महीने का महंगाई भत्ते का एरियार ब्याज सहित लौटाया जाए।पहले की तरह वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे व हवाई यात्रा के किराए में छूट लागू की जाए। आठवे वेतन आयोग का गठन किया जाए। वह इसकी रिपोर्ट समय पर लागू की जाए। पुराने पेंशनर्स के साथ भेदभाव नहीं किया जाए। जब तक आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं होती रिटायर्ड कर्मचारियों को ₹5000 महीना अंतिम सहायता दी जाए। मजदूर विरोधी सभी श्रम संहिताओं को समाप्त किया जाए। पेंशनर्स की आयु में वृद्धि के साथ-साथ उनकी मूल पेंशन में भी वृद्धि की जाए। कम्यूट की गई राशि 11 वर्ष तक ही काटी जाए। रिटायर्ड कर्मचारियों को का इलाज कैशलेस किया जाए। मेडिकल भत्ता ₹3000 प्रतिमाह सुन देना सुनिश्चित किया जाए।धरने को हरियाणा पुलिस रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता रंजीत सिंह चौहान, गोविंद राम, मो.जकरिया उदय सिंह सरपंच,तारा चंद प्रधान,मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, डॉ महावीर मालिक,धर्मचंद, सोहन पाल चौहान,देवेंद्र नंबरदार, डॉ रघुवीर सिंह, सीटू नेता रमेश चंद, राम आसरे यादव, चौधरी जसराम, नेमचंद शर्मा, चनदीराम चंदेलिया, अशोक तेवतिया, ईश्वर सिंह, रूप राम तेवतिया, टेकचंद आर्य, अजब सिंह, मानसिंह, सद्दीक अहमद आदि नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश के लाखों पेंशनर्ज मिलकर इस विधेयक को वापिस लेने तक मिलकर संघर्ष करेंगे। रिटायर्ड कर्मचारी गुर्जर भवन से सरकार की सेवानिवृत्त कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां प्रशासन की तरफ से उपस्थित तहसीलदार दिनेश कुमार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।उन्होंने इसे आज ही पहुंचने का आश्वासन दिया। अंत में जिला प्रधान बलजीत सिंह शास्त्री ने सभी साथियों का भारी संख्या में पहुंचने पर धन्यवाद करते हुए और अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाने के लिए धन्यवाद किया और धरना समाप्त किया।

Read more

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

पलवल हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के गांव फ़िरोज़पुर में आयोजित गौशाला शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अति

By Ashok Sardana
24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡31 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रारूप पलवल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्

By Ashok Sardana
श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

💡30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन पलवल इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने शैक्षणि

By Ashok Sardana
प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

💡हाइड्रोजन ट्रेन विकसित-आत्मनिर्भर की दिशा में ऐतिहासिक कदम - गौरव गौतम पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन

By Ashok Sardana