राजस्व मंत्री ने आल्हापुर गांव में महाराजा अग्रसेन भवन में प्रतिमा का किया अनावरण

राजस्व मंत्री ने आल्हापुर गांव में महाराजा अग्रसेन भवन में प्रतिमा का किया अनावरण
गांव आल्हापुर में राजस्व मंत्री विपुल गोयल व खेल मंत्री गौरव गौतम ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का किया अनावरण

पलवल
महाराजा अग्रसेन समिति पलवल की ओर से आल्हापुर में स्थित महाराजा अग्रसेन सामुदायिक भवन में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के अनावरण समारोह में हरियाणा प्रदेश के राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल मंत्री गौरव गौतम ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक दीपक मंगला मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया।इस मौके पर राजस्व मंत्री विपुल गोयल, खेल मंत्री गौरव गौतम, पूर्व विधायक दीपक मंगला ने पौधारोपण भी किया। राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने समारोह को संबोधित करते हुए महाराजा अग्रसेन के इतिहास से सभी का परिचय करवाते हुए कहा कि इतिहास के बड़े सूरमा महाराजा अग्रसेन द्वारा दिया गया समाजवाद का नारा आज भी इतना सार्थक है जितना 5 हजार वर्ष पहले था। अग्रोहा में टीले की पुन: खुदाई का कार्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इस खुदाई में मिले अभिलेखों से महाराजा अग्रसेन के इतिहास के बारे में जानकारी मिली है। राजस्व मंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन एक बहुत बड़ी शख्सियत थे, उन्होंने वर्ण के अनुसार नहीं अपितु कर्म के अनुसार वर्ण व्यवस्था कर अग्रवाल समाज की स्थापना की। अग्रवाल समाज एक जाति नहीं अपितु एक संस्कृति एवं व्यवस्था है। राजस्व मंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को जब लोग देखेंगे तो उनके द्वारा समाज के लिए किए गए बलिदान और त्याग को याद करेंगे। खेल मंत्री गौरव गौतम ने राजस्व मंत्री विपुल गोयल का पलवल पधारने पर स्वागत व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा केवल एक प्रतिमा नहीं अपितु लोगों को सामाजिक व धार्मिक कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी। उन्होंने अग्रवाल समाज के सभी प्रतिष्ठित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर परिषद पलवल के चेयरमैन डा. यशपाल, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, महाराजा अग्रसेन समिति पलवल के अध्यक्ष अनिल मोहन मंगला, देवेंद्र गुप्ता, हरेंद्र पाल राणा, पवन अग्रवाल, पार्षद शीतल गुप्ता, सुनीता, मोहनलाल, सूरज, मुकेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, सतेंद्र गोयल, प्रकाश चंद गोयल, सुभाष चंद्र गर्ग, चंद्रभान गुप्ता, अतुल मंगला, भगवत स्वरूप, बलराज गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana