पलवल जिले का रोवर्स लीडर विकास हिमालय वुडवेज से सम्मानित

पलवल जिले का रोवर्स लीडर विकास हिमालय वुडवेज से सम्मानित

पलवल
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राज्य मुख्यालय चंडीगढ़ के प्रांगण में आयोजित सभा व सम्मान समारोह में पलवल जिले के नाहर सिंह ओपन ग्रुप रोवर्स लीडर विकास को हिमालय वुडवेज सर्टिफिकेट तथा बीड्स पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि संस्था के स्टेट कमिश्नर व सचिव मनीराम शर्मा आईएएस, लेबर कमिश्नर हरियाणा सरकार रहे जबकि अध्यक्षता संस्था के प्रमुख सलाहकार एसएस कौशल, सेवानिवृत्त निर्देशक शिक्षा विभाग द्वारा की गई जबकि संचालन स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर एलएस वर्मा व रोमा सपरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।विशिष्ट अतिथि के रूप में डीडी विद्यार्थी अध्यक्ष हरियाणा साहित्य अकादमी व डीएवी स्काउट गाइड, एसओसी अनिल कौशिक, यूथ लीडर शिवम, डीओसी योगेंद्र कुमार, संजू बाला, सरोज बाला, देशराज, हरिओम, राजेंद्र सहित अन्य जिलों के भी पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डीओसी योगेंद्र कुमार ने बताया कि विकास पलवल जिले का पहला रोवर है, जिसने हिमालय वुडवेज कोर्स पास करके जिले का नाम रोशन किया है।विकास स्काउटिंग के कार्यों के साथसाथ मल्टीनेशनल कंपनी में उच्च पद पर भी कार्यरत है। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मनीराम शर्मा ने कहा कि संस्था के स्वयंसेवक अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल हैं। दो अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक स्वच्छता पखवाड़ा तथा "नशा मुक्त भारत" अभियान जो हरियाणा सरकार ने चलाया हुआ है। इस अभियान को हरियाणा भारत स्काउट गाइड के लगभग 10 लाख स्वयंसेवक घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana