रायल फैमली क्लब पलवल ने धूमधाम से मनाया 12वां स्थापना दिवस

रायल फैमली क्लब पलवल ने धूमधाम से मनाया 12वां स्थापना दिवस

पलवल
बीती रात रायल फैमली क्लब पलवल ने अपना 12वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम रहे और अध्यक्षता क्लब के प्रधान अजनीत कालड़ा ने की और संचालन सचिव अजय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आज जहां एक ही घर में भाई भाई की नही बनती और सयुंक्त परिवार खत्म हो रहे है। ऐसे में एक साथ कई परिवार आपस में मिलकर रायल फैमली क्लब चला रहे है और सभी परिवार सुख दुख मिलकर बांटते है ये वाकई सराहनीय कदम है। उन्होने कहा कि जो परिवार आपस में मिल कर नही रहते और जो परिवार विघटन की तरफ बढ़ रहे हैं उन्हे रायल फैमली क्लब से कुछ सीखना चाहिए। कार्यक्रम में महिलाओ व बच्चो ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। अर्जुन विरमानी ने कविता के माध्यम से संयुक्त परिवार की महत्ता बताई वही माधव विरमानी ने मिमक्री करके तालिया बटोरी। कार्यक्रम के दौरान क्लब के मेंबर खुशाल गांधी ने जानकारी दी कि वर्ष 2013 में रायल फैमली क्लब पलवल की शुरूआत की गई थी जिसमें केवल 8 परिवार थे। इसके बाद कारवां बढ़ता गया और आज क्लब में 24 परिवार सदस्य है। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य रणजीत नांगिया, सतीश कौशिक, अशोक सरदाना, पंकज विरमानी, अनिल भारद्वाज, डा. प्रशांत गुप्ता, राज कुमार भयाना, सुनील वर्मा, सुभाष डावर, राहुल डंग, सन्नी आर्य, निपुन मलिक, तरूण जुनेजा, कनुज खुराना, सोनू जुनेजा, इशू जुनेजा, अमित चुटानी आदि सभी के परिवार मौजूद रहे।

Read more

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

💡स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नया बाजार पलवल हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिला

By Ashok Sardana
मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा पलवल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत

By Ashok Sardana
एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana