रायल फैमली क्लब का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

रायल फैमली क्लब का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
रायल फैमिली क्लब के वार्षिकोत्सव में भाग लेते हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

पलवल
बीती रात रायल फैमली क्लब पलवल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खेल मंत्री गौरव गौतम रहे तथा अध्यक्षता क्लब के प्रधान अजनीत कालड़ा ने की और संचालन क्लब के सचिव अजय प्रताप सिंह और कैशियर संजय खत्री ने किया। इस मौके पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि एक और आज जहां एक ही परिवार मे टूट देखने को मिल रही है भाई भाई की नही बनती है। वही दूसरी और रायल फैमली क्लब एक साथ इतने परिवारों को अपने साथ जोड़ कर कर चल रहा है। उन्होने कहा कि क्लब को चलाने वाले प्रत्येक परिवार का जो सहयोग इस क्लब को मिल रहा है वो सराहनीय है। क्लब के प्रधान अजनीत कालड़ा ने बताया कि क्लब की नीव 2013 में रखी गई थी।आज क्लब को सफलता पूर्वक 11 वर्ष बीत चुके हैं। इस बीच कई परिवार क्लब में शामिल हुए है। कार्यक्रम में बच्चों ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए है वही परिवारजनो ने संगीत की शाम सजाई। कार्यक्रम में अर्जुन विरमानी ने कविता के माध्यम से खेल मंत्री का स्वागत किया और विजय आर्य ने क्लब को शुभकामनाए दी। इस अवसर रणजीत नांगिया, अशोक सरदाना, विरेन्द्र पाहूजा, सुभााष डावर, सुनील वर्मा, एन के वर्मा, अनिल भारद्वाज, डा. प्रशांत गुप्ता, खुशहाल गांधी, राज कुमार भयाना, सोनू धीगंडा, कनुज खुराना, पंकज विरमानी, सन्नी आर्य, निपुन मलिक, अमित चुटानी, राहुल डंग, इशू जुनेजा, जितेश कौशिश आदि क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

Read more

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

गौशाला निर्माण भारतीय संस्कृति और गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक -गौरव गौतम

पलवल हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के गांव फ़िरोज़पुर में आयोजित गौशाला शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अति

By Ashok Sardana
24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

24 जुलाई तक घर-घर पहुंचकर बीएलओ करेंगे सत्यापन - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡31 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रारूप पलवल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्

By Ashok Sardana
श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

💡30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन पलवल इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने शैक्षणि

By Ashok Sardana
प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

प्रधानमंत्री ने जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किया शुभारंभ, पलवल बना साक्षी

💡हाइड्रोजन ट्रेन विकसित-आत्मनिर्भर की दिशा में ऐतिहासिक कदम - गौरव गौतम पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन

By Ashok Sardana