पलवल के संध्या विकास सरदाना को मिला मुंबई में संगीत अवार्ड

पलवल के संध्या विकास सरदाना को मिला मुंबई में संगीत अवार्ड

पलवल
पलवल के बाली नगर निवासी संध्या विकास सरदाना ने मुंबई में आयोजित संगीत के एक कार्यक्रम में पलवल का नाम रोशन किया है। संगीत की दुनिया में कदम रख चुकी संध्या विकास सरदाना को मुंबई में एक संगीत कार्यक्रम का निमंत्रण मिला, जिसमें उन्होने वहां कई गीत गाए। वहां मौजूद दर्शकों ने उनकी कला की प्रशंसा की और इस कार्यक्रम में बालीवुड से जुड़े कई कलाकार भी मौजूद रहे। वहां संध्या को बेस्ट सिंगर के अवार्ड से नवाजा गया। पलवल पहुंचने पर संध्या विकास सरदाना का जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर प्रेस के सवालों पर संध्या विकास सरदाना ने बताया जो सम्मान उन्हे मुंबई में मिला है वो सारे पलवल क्षेत्र का सम्मान है। उन्होने बताया कि मुंबई में जिस प्रकार कला की कदर है वैसी कदर हमारे इलाके में नही है। हम सभी से निवेदन करते हैं कि यहां की जनता भी हर उभरते कलाकार को प्रोत्साहित करे। उन्होने बताया कि मार्च महीने में एक बार फिर से मुंबई में एक बड़ा आयोजन होने वाला है। जिसमें शामिल होने का उन्हे निमंत्रण मिला है और वे रोजाना इस कार्सक्रम को लेकर अभ्यास कर रही हैं। उनके पति विकास सरदाना भी उनका भरपूर सहयोग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त मुंबई के रहने वाले देवेन्द्र खन्ना भी उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana