प्रजापति समाज की चौपाल की 50 साल की मांग को सरपंच वेदवती गहलौत ने किया पूरा

प्रजापति समाज की चौपाल की 50 साल की मांग को सरपंच वेदवती गहलौत ने किया पूरा

पलवल
सिहौल गांव में करीब पांच दशक से चलती आ रही ग्रामीणों की प्रजापति चौपाल की मांग को ग्राम पंचायत सिहौल की सरपंच वेदवती गहलौत ने पूरा कर दिया और सरपंच प्रतिनिधि एवं शिक्षाविद् एडवोकेट वीरेंद्र गहलौत ने चौपाल निर्माण कार्य की नींव की ईंट रख निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ठेकेदार राहुल चौहान, लालाराम डबास, राजपाल मास्टर, मेहरचंद मेंबर, बच्चूसिंह गहलौत, भोला ठोंडा, प्रमोद गहलौत, राजपाल प्रजापत पंचायत मेंबर, महेश डबास और रंजीत डबास इत्यादि विशेष रूप से मौजूद रहे। आप को बता दें कि प्रजापति समाज की चौपाल की मांग 50 साल से उठती आ रही है और प्रत्येक पंचायत चुनावों में प्रत्याशियों का यही मुख्य चुनावी मुद्दा प्रजापति समाज के लिए होता था लेकिन चुनाव जीतने के बाद किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस वायदे पर कोई काम नहीं किया। गत पंचायत चुनाव के दौरान प्रजापति समाज के लोगों ने सरपंच प्रत्याशी वेदवती गहलौत के समक्ष अपनी इस मांग को रखा था जिस पर वेदवती गहलौत ने उन्हें आश्वाशन दिया था कि अगर उन्हें सिहौल ग्राम पंचायत का नेतृत्व करने का मौका मिला तो प्रजापति समाज की यह मांग अवश्य पूरी की जाएगी। आज अपने किए हुए चुनावी वायदे को पूरा करते हुए प्रजापति चौपाल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट वीरेंद्र गहलौत ने कहा कि प्रजापति समाज की चौपाल का निर्माण कार्य वर्षों पहले हो जाना चाहिए था लेकिन न जाने किन कारणों से नहीं हो पाया। आज ग्राम पंचायत सिहौल ने नींव की ईंट रख चौपाल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और इसके निर्माण में लाखों रुपए की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि चौपाल एक ऐसा स्थान है जिस पर कोई भी सार्वजनिक कार्य किया जा सकता है। गहलौत ने कहा कि इस चौपाल के निर्माण के बाद बेहतर तरीके से सुसज्जित भी किया जाएगा। इस दौरान चौपाल का निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रजापति समाज विशेषकर राजपाल मेंबर की ओर से ग्राम पंचायत सिहौल की सरपंच वेदवती गहलौत सहित सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana