जल, जंगल और जमीन संरक्षण के लिए अरावली बचाओ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

जल, जंगल और जमीन संरक्षण के लिए अरावली बचाओ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

पलवल
मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं रेलवे रोड आदि कई स्थानों पर जल, जंगल और जमीन संरक्षण के लिए अरावली बचाओ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल के नेतृत्व में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में सौ मीटर से ऊंची पहाड़ियों को ही अरावली पर्वतमाला का हिस्सा माना जायेगा, इस परिभाषा पर पुनर्विचार करने के लिए अरावली बचाओ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल का कहना है कि प्रकृति को कानून के दायरे में बांधना उचित नहीं है। प्रकृति सर्वेसर्वा ओर हम सबकी प्राणदायिनी माता के समान है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं भारत सरकार को अरावली के लिए सौ मीटर वाली परिभाषा पर पुनर्विचार करना चाहिए। हम सभी द्वारा हस्ताक्षर कर महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, वन मंत्रालय आदि सभी के पास ज्ञापन भेज कर निवेदन करते हैं। इस अवसर पर मास्टर थानसिंह, महेश जोगी, देव, केशव वंदना मेडिकल स्टोर, ईश्वर राज आदि सहित विभिन्न प्रदेशों के यात्रियों , दुकानदारों एवं ऑटोचालकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana