पलवल में मनरेगा बचाओ संग्राम, गांधी आश्रम में कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम

पलवल में मनरेगा बचाओ संग्राम, गांधी आश्रम में कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम

पलवल
जिले में मनरेगा को लेकर सियासत तेज हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी पलवल की ओर से गांधी आश्रम पलवल में गांधी प्रतिमा के समक्ष “मनरेगा बचाओ संग्राम” के एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा मनरेगा योजना में किए गए संशोधन गरीबों और मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता लगातार इस योजना की बदले हुए स्वरूप की विशेषताओं के लिए जनता के बीच रहे हैं, तो कांग्रेसी पिछली योजना का समर्थन कर रहे हैं। उपवास कार्यक्रम से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से उपवास शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की। इस उपवास कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उदयभान, इज़राइल चौधरी, संजय गाबा, देवेश कुमार, प्रेम दलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपवास स्थल पर मौजूद सैकड़ों कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ का संकीर्तन किया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस गांधीवादी तरीके से संघर्ष करते हुए मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा ग्रामीण और शहरी गरीबों के लिए जीवन रेखा है। इसमें बदलाव कर केंद्र सरकार रोजगार के अधिकार को कमजोर कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संशोधन वापस नहीं लिए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana