न्यू डीपीएस स्कूल पलवल में खुली स्काउट्स एंड गाइड्स की शाखा

न्यू डीपीएस स्कूल पलवल में खुली स्काउट्स एंड गाइड्स की शाखा

पलवल
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पलवल के तत्वावधान में हथीन ब्लॉक के भंगुरी गांव में स्थित न्यू डीपीएस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रांगण में स्काउट यूनिट स्थापना व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विद्यालय के चैयरमेन डॉ रमेश डागर प्रेसिडेंट एजुकेटर क्लब द्वारा की गई, जबकि संचालन डायरेक्टर रोहित डागर व गाइड कैप्टन मुक्ति फोगाट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रशिक्षण कार्य डीओसी स्काउट योगेश सौरोत व डीओसी कब भारत दहिया, डोटीसी हरीश चंद, गाइड कैप्टन अनु चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्काउटिंग की दीक्षा व सदस्यता ग्रहण कराते हुए योगेश सौरोत ने कहा विद्यार्थियों की सर्वांगीण विकास के लिए स्काउटिंग का प्रशिक्षण बहुत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के विकास के साथ साथ सामाजिक गुणों का समावेश होता है। इस अवसर पर प्रगति, सरोज, अशोक आदि शिक्षाविदों को भी स्काउटिंग की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana