एस.डी. कॉलेज पलवल में कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा कार्यशाला का आयोजन

एस.डी. कॉलेज पलवल में कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा कार्यशाला का आयोजन

पलवल
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, पलवल में कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार के मार्गदर्शन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टेलोसिटी के फ़ाउंडर एवं सीईओ केतन दीवान ने विद्यार्थियों को “Crack the Interview Code – Moving from Half Chair to Full Chair Confidence” विषय पर प्रेरणादायी प्रेज़ेंटेशन दी। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू में सफलता केवल डिग्री, ज्ञान और अनुभव पर निर्भर नहीं करती, बल्कि बॉडी लैंग्वेज और प्रेज़ेंस भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। अक्सर उम्मीदवार आधी कुर्सी पर बैठ जाते हैं, जो घबराहट और आत्मविश्वास की कमी को दर्शाता है। इसके विपरीत, पूरी कुर्सी पर आत्मविश्वास से बैठना दर्शाता है कि विद्यार्थी अवसर और ज़िम्मेदारी के योग्य हैं। यह छोटा सा बदलाव आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा सकता है।
कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की प्रभारी डॉ. कांता रानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला प्लेसमेंट की दिशा में पहला कदम है। प्लेसमेंट सेल छात्रों और उद्योग जगत के बीच सेतु का कार्य करता है तथा विद्यार्थियों को इस स्तर तक तैयार करता है कि वे आत्मविश्वास से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकें। कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. मंजुला बत्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि साक्षात्कार में सफलता के लिए विषय का गहन ज्ञान और तैयारी, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच, तथा शिष्टाचार एवं प्रभावी संवाद सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इन गुणों को अपनाने से विद्यार्थी न केवल इंटरव्यू में सफल होंगे, बल्कि एक सशक्त करियर की नींव भी रख पाएँगे। अंत में डॉ. बत्रा ने श्री केतन दीवान का धन्यवाद करते हुए उनके मार्गदर्शन को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।कार्यक्रम का कुशल संचालन कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष श्री पवन मुखीजा ने किया। कार्यक्रम में डॉ प्रवीण कुमार वर्मा एवं डॉ वन्दना उपस्थित रहे ।आयोजन को सफल बनाने में प्लेसमेंट सेल के सदस्यों डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. मनीषा अग्रवाल, डॉ. रमन सैनी और डॉ. वनीता का विशेष योगदान रहा। कार्यशाला में लगभग 200 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana