एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने मैराथन के सफल आयोजन के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने मैराथन के सफल आयोजन के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
💡
पलवल में 24 मई को होगा 14-18 वर्ष की छात्राओं की मैराथन का आयोजन
💡
मैराथन को खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि दिखाएंगे हरी झंडी

पलवल
जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं को कैंसर के प्रति जागरूक, खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के उद्देश्य से 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए एनजीओ वी. सत्या फाउंडेशन के सहयोग से मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन के सफल आयोजन को लेकर एसडीम पलवल भूपेंद्र सिंह ने संबंधित विभागों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मैराथन में अधिक से अधिक लड़कियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि मैराथन रविवार 24 मई को सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी, जिसे हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाएंगे। यह मैराथन सेक्टर दो स्थित सामुदायिक भवन से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पर आकर समाप्त होगी तथा इंडोर स्टेडियम में समापन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि मैराथन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों और प्रबंध समय रहते सुनिश्चित कर लिए जाएं। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बालिकाओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों से मैराथन में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है। मैराथन में विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं भाग लेंगी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ संदेश को भी मजबूत करेगा तथा समाज में बालिकाओं के सशक्तिकरण की प्रेरणा देगा।
बैठक में महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज पलवल जितेंद्र सिंह यादव, एडीआईओ करुणा, एक्सईएन डीएचबीवीएन हेमंत कुमार, जिला रेडक्रॉस से डीटीओ नीतू सिंह, एलएफएम भागीरथ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana