एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह ने समाधान शिविर में सुनीं आमजन की शिकायतें

एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह ने समाधान शिविर में सुनीं आमजन की शिकायतें

पलवल
एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि अधिकतम मामलों का मौके पर ही समाधान करना है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत कर्ताओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और संभव हो तो उसी दिन समाधान सुनिश्चित किया जाए।एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक शिकायत का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर उसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा हो सके। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समाधान में आई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana