नाबालिग को मस्जिद में धर्म परिवर्तन करने का दिया दबाब व छेड़छाड़ में दूसरा आरोपी अभिरक्षा में - नरेन्द्र खटाना

नाबालिग को मस्जिद में धर्म परिवर्तन करने का दिया दबाब व छेड़छाड़ में दूसरा आरोपी अभिरक्षा में - नरेन्द्र खटाना
नरेंद्र खटाना, डीएसपी सदर पलवल
💡
इस मामले के मुख्य आरोपी मौलवी को किया जा चुका है गिरफ्तार - नरेंद्र खटाना
💡
पुलिस इस मामले में गहराई से कर रही है जांच, किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा - नरेंद्र खटाना

पलवल
डीएसपी नरेंद्र खटाना के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा है कि 25 सितंबर को शाम करीब छह बजे वह घर पहुंचा तो उसकी 15-16 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर नहीं थी। जिसको वह, उसकी पत्नी व एक अन्य खोजने के लिए गांव में निकले तो बड़ी मस्जिद से उसकी बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। बेटी की आवाज सुनकर वे जब मस्जिद के अंदर गए तो देखा कि मस्जिद मौलवी व एक अन्य व्यक्ति दोनों लड़की से झगड़ा कर रहे थे। उस समय वहां पर 4 अन्य नामजद व दो महिलाएं योजनाबद तरीके से अपने हाथों में कुरान लेकर धर्म परिवर्तन कर रही थी। उन्होंने अंदर जाकर बच्ची को उनके चंगुल से छुडाकर शोर मचाया। उन्हें देखकर लड़की रोई और बताया कि मौलवी ने उसके हाथ से कलावा व राखियों को काट दिया व उसके माथे से तिलक को मिटा दिया है। जिसके बाद इन्होंने उस पर नवाज पढ़ने व धर्म परिवर्तन करने का दबाब बनाते हुए मौलवी ने उसके साथ बदतमीजी की व छेड़छाड़ की है। जब वे मस्जिद से बाहर निकले तो इनके पक्ष के अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। जिन्होंने हाथ में लाठी, डंडा ले रखे थे, उन्हें धमकी दी कि मामले को ज्यादा बढ़ाया तो तुम्हें जान से खत्म कर देंगे।
डीएसपी सदर पलवल नरेंद्र खटाना ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में तुरंत प्रभाव से इस संबंध में नाबालिग के पिता की शिकायत पर मौलवी, दो महिलाएं सहित सभी नामजद 8 के खिलाफ विभिन्न सभी सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया तथा त्वरित कार्यवाही कर मुख्य आरोपी मौलवी को गिरफ्तार तथा एक किशोर आरोपी अभिरक्षा में लिया गया, जिसमें मुख्य आरोपी मौलवी को जेल भेजा जा चुका है तथा किशोर अपराधी को बाल सुधार गृह बंद कराया जा चुका है। डीएसपी सदर पलवल ने बताया कि इस मामले से जुड़े दूसरे किशोर आरोपी को भी अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह बंद कराया गया है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि पुलिस मामले में गहराई से जांच कर रही है, मामले से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है, जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana