हार नजदीक देख कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थक बौखलाए - गौरव गौतम

हार नजदीक देख कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थक बौखलाए - गौरव गौतम
भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम का गांव चिरवाडी के लोगों ने किया चांदी का मुकुट भेंट कर जोरदार स्वागत।

पलवल
पलवल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम का गांव चिरवाड़ी में ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने गौरव गौतम का 21 लाख रुपये की माला और चांदी का मुकुट भेंट करने के साथ-साथ फूलों की वर्षा और पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है। इसलिए उनके समर्थक अब तक चुनाव आयोग में उनकी 300 से अधिक झूठी शिकायतें कर चुके हैं। क्योंकि उन्हें भी अब यह पता चल गया गया कि पलवल की जनता ने अबकी बार यह ठान लिया है कि पलवल जिले को डर और आतंक से मुक्त बनाना है। आज कांग्रेस प्रत्याशी यह बयान देते हुए नजर आ रहे हैं कि वह एक हिंदू हैं और धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए पलवल के लोगों को भी अपने साथ ले जाएंगे। जबकि नूंह में हुए दंगों के दौरान मेवात में दिए गए बयानों पर अभी तक उन्होंने अपनी कोई सफाई नहीं दी। गौरव गौतम ने कहा कि उन्होंने कभी धर्म और जात-पात की राजनीति नहीं की है। लेकिन अगर उनके सनातन धर्म के खिलाफ कोई बोलेगा। तो वह किसी कीमत पर चुप नहीं रहेंगे। चाहे वह कोई भी व्यक्ति क्यों ना हो। कार्य्रकम में उपस्थित लोगो से गौरव गौतम ने अपील भी की है कि वह 5 अक्टूबर को कमल के निशान के आगे का बटन दबाकर पलवल को भय और आतंक से मुक्त बनाने का काम करें। जिससे कि पलवल में भाईचारा कायम रह सके। भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने कहा उनका पलवल के विभिन्न गांव में हो रहे लगातार भव्य स्वागत से अब विरोधियों के भी पसीने छूट रहे हैं। क्योंकि जो प्रत्याशी सरेआम लोगों को जूते से पीटने की धमकी देता हो, पलवल में ऐसा नेता को पलवल की जनता अब स्वीकार नहीं करना चाहती है। गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं। आज कांग्रेस प्रत्याशी यह कहते हैं कि वह पलवल तक मेट्रो लाने का काम करेंगे। जबकि उन्हें यह पता नहीं है कि मेट्रो का प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की तरफ से पास होता है और केंद्र में भाजपा की सरकार है। जिस प्रोजेक्ट को भाजपा की केंद्र सरकार पास भी कर चुकी है। जल्द ही पलवल वासियों को मेट्रो की सुविधा भी मिलेगी।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana