पलवल भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल देशवाल ने भाजपा छोड़ इनेलो में की वापसी

पलवल भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल देशवाल ने भाजपा छोड़ इनेलो में की वापसी

पलवल
पलवल जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल देशवाल ने आज भाजपा छोड़ इंडियन नेशनल लोकदल में वापसी कर ली है। बता दें कि इससे पूर्व वे पलवल विधानसभा सीट से 2019 में इनेलो टिकट पर विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं और करीब एक साल पहले सतपाल देशवाल इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। अब एक बार फिर वे भाजपा छोड़कर इनेलो में वापिस आ गए हैं।आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सतपाल देशवाल ने बताया कि अगर किसी को अपना राजनीतिक कैरियर खत्म करना हो तो वो भाजपा में जा सकता है। उन्होने बताया कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है और भाई-भाई को आपस में लड़ाती है। मैने भाजपा में रहकर ये महसूस किया है और भाजपा और इनेलो में मैने अंतर देखा है। उन्होने कहा कि पूरे हरियाणा में केवल एक मात्र इनेलो ही ऐसी पार्टी है जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी पूरा सम्मान दिया जाता है, ये बात भाजपा में नही है। श्री देशवाल ने कहा कि मैने भाजपा में रहकर देखा है कि कांग्रेस और भाजपा आपस में मिली हुई पार्टी हैं जिन्हे जनता का हित नही बल्कि जनता को लूटना है। उन्होने कहा कि आने वाला वक्त इनेलो का है इसका प्रमाण आगामी 23 मार्च को जींद में होने वाली रैली में पूरा प्रदेश देखेगा। उन्होने कहा कि इस रैली में पलवल से भी करीब 2000 लोग शामिल होगे। प्रेस वार्ता में उनके साथ इनेलो महिला जिला अध्यक्ष सुनीता सौरोत, किसान सैल के जिला अध्यक्ष जवाहर डागर, रिटायर कर्मचारी सैल के जिला अध्यक्ष चंदन सिंह सौरोत आदि मौजूद रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana