अल्पसंख्यक आयोग द्वारा पलवल सहित हरियाणा के सात जिले अल्पसंख्यक घोषित

अल्पसंख्यक आयोग द्वारा पलवल सहित हरियाणा के सात जिले अल्पसंख्यक घोषित

पलवल
हरियाणा के सात जिलों को अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र माना गया है जिसमें यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, मेवात, पलवल, कुरूक्षेत्र और कैथल के नाम शामिल है। भारत सरकार हरियाणा के इन सात जिलों और इन जिलो में शामिल 15 ब्लाकों पर खासा ध्यान दे रही है और यहां अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाए चला रही है। यह जानकारी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार मंजीत सिंह राय ने दी। उन्होंने बताया कि देश में छह जातियों को अल्पसंख्यक माना गया है जिसमें मुसलमान, सिक्ख, पारसी, जैन, बौद्ध, ईसाई आदि शामिल हैं। उन्होने बताया कि पलवल जिले के हथीन हल्के में मेव जाति रहती है जो मुसलमान है परन्तु उन्हे अल्पसंख्यक का दर्जा नही दिया गया है जिसकी वे भारत सरकार से सिफारिश करेंगे कि मेव को भी अल्पसंख्यक घोषित किया जाए। इसके इलावा उन्होने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार सरकार करोडों रूपए अल्पसंख्यकों के लाभ पर खर्च कर रही है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए 15 सूत्रीय प्रोग्राम चलाया है। जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यकों के लिए शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा देना, आर्थिक कार्यकलापों और रोजगार में समुचित हिस्सेदारी उपलब्ध करवाना, अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के जीवन स्तर की दिशा में सुधार करना शामिल है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana