सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन पलवल की बैठक में लिए गए कई निर्णय
पलवल
सीनियर सिटीजन वैल्फेयर एसोसिएशन पलवल की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हरीरतन डबास अध्यक्ष ने की और संचालन राजन गुप्ता सचिव ने किया। बैठक का शुभारंभ सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब एसोसिएशन की बैठक के आरम्भ में गायत्री मंत्र और समाप्ति पर राट्रीय गान अनिवार्य गाया जाएगा। इसके इलावा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी टूर का कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक में दो नए सदस्यों का परिचय कराया गया जिन्होने एसोसिएशन का सदस्य बनने की इच्छा जाहिर की। डा राज सरदाना ने भवन में चल रहे रेनोवेशन कार्य की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कार्य शीघ्र पूर्ण होने की आशा व्यक्त की। उन्होंने सुझाव दिया कि रेनोवेशन पूर्ण होने के पश्चात भवन में नियमित रूप से सदस्यों को यहां पर बैठना चाहिए ताकि भवन मेंटेन रह सके। अध्यक्ष हरि रतन डबास ने सुझाव दिया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की मासिक बैठकें उन राष्ट्रीय पर्वों के दिन ही आयोजित की जाएँ और सभी सदस्य मिलकर राष्ट्रीय पर्वों को पूरी गरिमा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मना सकें। इस प्रस्ताव को मान लिया गया। बैठक में डा. जीएल बंसल, डा. पुष्पलता सिंघल, डा. रजनीश गुप्ता, इंदु कालरा, डॉ. मिथिलेश बंसल, डा. आरपी गुप्ता, अशोक गर्ग एवं राजन गुप्ता ने गीत, गजल, कविता एवं भजन आदि प्रस्तुत किए। बैठक के संयोजक डा. सुभाष चंद गोयल एवं डा. मंजू गोयल तथा शिव कुमार मंगला एवं शक्ति मणि मंगला ने किया। बैठक में डा. एमएल मनचंदा, अशोक सरदाना, इन्द्रा सरदाना, दयावती गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, शक्ति मणि मंगला, डा. राज सरदाना, डा. सुभाष चंद गोयल, वीके गुप्ता, डा. चित्र मालिक, बृज मोहन तायल, अविनाश लाल चुघ, एन के गोयल आदि मौजूद रहे।