खेल मंत्री गौरव गौतम के दादा के निधन पर हरियाणा के कई मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

खेल मंत्री गौरव गौतम के दादा के निधन पर हरियाणा के कई मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

पलवल
हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के दादा स्वर्गीय जयपाल गौतम के निधन पर उनके आवास पर नेताओं का पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला जारी है। हरियाणा सरकार में पंचायत एवं विकास एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल, ओएसडी राष्ट्रपति राजीव पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नंदा, अजय गौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि खेल मंत्री गौरव गौतम के पलवल आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्वर्गीय जयपाल गौतम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पंचायत एवं विकास एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और दिल्ली NDMC के वाइस चेयरमैन कुलजीत चहल व जाकिर हुसैन आदि भाजपा नेताओ ने खेल मंत्री गौरव गौतम व उनके परिवार जनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana