भारत माता के जयघोष से गुंजाएमान हो उठा पलवल का शहीद धींगड़ा भवन

भारत माता के जयघोष से गुंजाएमान हो उठा पलवल का शहीद धींगड़ा भवन
धींगड़ा भवन पलवल में शहीद मदनलाल धींगड़ा का शहीदी दिवस मनाते हुए सभा के पदाधिकारीगण व सदस्यगण

पलवल
शहीद धींगड़ा वैल्फेयर सोसायटी द्वारा शहीद धींगड़ा भवन में महान अमर वीर शहीद मदनलाल धींगड़ा का शहीदी दिवस बहुत ही गरिमामय अंदाज में मनाया गया। शहीद भवन, भारत माता के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के प्रधान अशोक सरदाना ने तथा संचालन, सोसायटी के संस्थापक लव कुमार धींगड़ा ने किया। जबकि समाजसेवी कृष्ण कुमार छाबड़ा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने शहीद मदनलाल धींगड़ा जी की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण किए। सदस्यों ने शहीद मदनलाल धींगड़ा जी के देश की आजादी के लिए दिए बलिदान की भी विस्तृत चर्चा कर उनकी राष्ट्र भक्ति व प्राणों की आहूति के लिए उन्हें नमन किया। तथा बताया गया कि उन्होने भारत माता की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। कार्यक्रम में अशोक सरदाना, लव कुमार धींगड़ा, विनोद कुकड़ेजा, विवेक कुमार, सुभाष मदान, नरेन्द्र अरोड़ा, चन्दर कुकड़ेजा, सुरेश सेठी, शिव दयाल हंस, गौरव शर्मा, अनिल डावर, दीनानाथ कुकड़ेजा, कैलाश धींगड़ा, जगदीश डंग व सन्नी आहूजा मुख्य रूप से आदि उपस्थित रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana