वृंदा वलेचा, शीतल गुप्ता और मानक सैनी बने नगर परिषद पलवल में मनोनीत पार्षद

वृंदा वलेचा, शीतल गुप्ता और मानक सैनी बने नगर परिषद पलवल में मनोनीत पार्षद
मनोनीत पार्षद शीतल गुप्ता, वृंदा वलेचा और मानक सैनी

पलवल
हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। जिसके अंतर्गत हरियाणा के राज्यपाल द्वारा नगर परिषद पलवल में तीन सदस्यों को मनोनीत पार्षद बनाने की घोषणा की गई है। जिनमें खेल मंत्री गौरव गौतम के खास अभिषेक वलेचा की पत्नी वृंदा वलेचा, भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ता चन्द्रभान गुप्ता की पुत्रवधू शीतल गुप्ता और मानक सैनी के नाम प्रमुख हैं। तीनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएगें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास की गति से आगे बढ़ रहा है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana