मंडी में जमा कचरे व दुर्गंध को लेकर शिव कॉलोनी निवासियों ने मार्केट कमेटी के सचिव को सौंपा ज्ञापन

मंडी में जमा कचरे व दुर्गंध को लेकर शिव कॉलोनी निवासियों ने मार्केट कमेटी के सचिव को सौंपा ज्ञापन

पलवल
सब्जी मंडी और अनाज मंडी में कूड़ा डालने से हो रही गंदगी एवं दुर्गंध की समस्या के समाधान को लेकर शिव कॉलोनी पलवल के निवासियों ने मार्केट कमेटी के सचिव मनदीप राणा को एक ज्ञापन सौंपा। जिस पर मार्केट कमेटी के सचिव ने स्थानीय निवासियों को जल्द ही इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन भी दिया है। शिव कॉलोनी मंडी के साथ ही लगती हुई है। शिव कॉलोनी के निवासी मुकुल देशवाल और समाजसेवी शांतनु ठाकुर ने कहा कि पलवल की सब्जी मंडी में अनाज मंडी फड़ वाली जगह जहां पूर्व में अनाज रखा जाता था। वहां पर पिछले 5 से 6 वर्ष से पूरी मंडी का कूड़ा कचरा डाला जा रहा है। मंडी के कूड़े के अलवाबी और न जाने कहां-कहां से कूड़ा कचरा भी यहां लाकर फेंका जा रहा है। अब इस कचरे के सड़ने से अत्यधिक गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि शिव कॉलोनी निवासी अपने घरों से बाहर तक नहीं निकल पाते हैं। इस समस्या से संबंधित शिकायतें पहले भी कई बार की जा चुकी हैं। लेकिन बावजूद इसके इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए और वहां से कचरे को तुरंत उठाकर सफाई करवाई जाए। कूड़े कचरे के लिए ऐसी जगह निर्धारित की जाए। जहां आसपास रिहायशी क्षेत्र न हो, साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए भी कहा है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कॉलोनी निवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी मार्केट कमेटी के अधिकारियों की होगी। वहीं इस समस्या को लेकर मार्केट कमेटी के सचिव मनदीप राणा ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। जिससे कि किसी को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana