सुपर मार्केट कैम्प के दुकानदारों ने नगर परिषद पलवल के प्रति किया आक्रोश व्यक्त

सुपर मार्केट कैम्प के दुकानदारों ने नगर परिषद पलवल के प्रति किया आक्रोश व्यक्त
सुपर मार्केट कैम्प पलवल में दुकानों के बाहर गंदगी के लगे ठेर।

पलवल
नगर परिषद पलवल द्वारा पलवल में सफाई के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं और पलवल को इंदौर बनाने के सपने दिखाए जाते हैं। पलवल में करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद भी पलवल की सफाई व्यवस्था के सब वादे धराशाई होते नजर आ रहे हैं। जवाहर नगर कैंप सुपरमार्केट के आगे और पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने गंदगी के ढेर देखे जा सकते हैं। सभी मार्केट के दुकानदारों का बीमारी और गंदगी से बहुत बुरा हाल है, इस गन्दगी के ढेर पर गाय और बैल अपना पेट भरने के लिये मुंह मारते रहते हैं, जिससे वो भी बीमारी का शिकार हो जाते हैं, इस परेशानी को लेकर दुकानदार और साथ रहने वाले सभी नागरिक नगर परिषद के अधिकारियों को बार-बार कंप्लेंट कर चुके हैं, शिकायत देने के बावजूद भी कोई कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसको लेकर दुकानदारों ने नगर परिषद के अधिकारियों व मंत्री के पास भी अपनी आवाज उठाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर परिषद के कर्मचारी अपने मनमानी करते हैं, मार्केट के दुकानदारों के सामने कूड़ा डालते हैं और बारिशों के दिनों में काफी हद तक पानी इकट्ठा हो जाता है। पानी निकासी का भी कोई प्रबंध नहीं है नगर परिषद द्वारा मूलभूत के सुविधाओं की अगर बात की जाए तो यहां ना तो लाइट का प्रबंध है और ना ही पीने के पानी की कोई व्यवस्था है। बाथरूम के लिए भी बहुत दूर जाना पड़ता है। दुकानदारों को बदबू के कारण टीवी और कैंसर जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। दुकानदारों ने और आगे उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मामले में जब वार्ड नंबर 13 के पार्षद अनिल गोंसाई से बातचीत की तो वह तुरंत मौके पर आए और दुकानदारों को आश्वासन देकर चले गए।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana