झज्जर में श्रमजीवी पत्रकार संघ का नौवां सम्मान समारोह संपन्न, पलवल के 16 पत्रकार हुए सम्मानित

झज्जर में श्रमजीवी पत्रकार संघ का नौवां सम्मान समारोह संपन्न, पलवल के 16 पत्रकार हुए सम्मानित

पलवल
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा आयोजित प्रदेशस्तरीय ‘नौवां पत्रकार सम्मान समारोह’ झज्जर में भव्य व गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार अशोक छाबड़ा व मुकेश वशिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन ने की। संयोजन झज्जर जिला इकाई अध्यक्ष ललित गोठवाल ने किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न जिला इकाइयों के अध्यक्षों ने अतिथियों का सम्मान किया। समारोह में हरियाणा के 18 जिलों से पहुंचे लगभग 327 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। पलवल जिले से 16 पत्रकारों को सम्मान मिला।मुख्य अतिथि अशोक छाबड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने पत्रकारों की बौद्धिक यात्रा से जुड़ी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन भी दिया। मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि वे स्वयं पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं और पत्रकारों की समस्याओं से वाकिफ हैं। उन्होंने पत्रकारों को आयुष्मान योजना का लाभ व बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दिलाने के लिए सरकार से आग्रह करने की बात कही। इसी दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा से पत्रकारों की फोन पर बात भी करवाई। शिक्षा मंत्री ने संघ को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। प्रदेश महासचिव नवीन बंसल ने कहा कि ‘मैं नहीं, हम’ की भावना से संगठन को मजबूत किया जा रहा है। लगभग डेढ़ साल में 9 सम्मान समारोह व 14 जिलों में इकाइयां गठित की जा चुकी हैं। डॉ. इंदु बंसल जैन ने कहा कि पत्रकार हर मौसम में समाज की सेवा करता है। उसका सम्मान उसके समर्पण का प्रतीक है। समारोह में हास्य कलाकार झंडू व जादूगर तुलसी की प्रस्तुतियों ने समां बांधा। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सभी जिला इकाईयों के जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणीयां व सैकड़ों की संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana