पलवल में श्री बलदेव छठ मेले का हुआ भव्य उद्घाटन

पलवल में श्री बलदेव छठ मेले का हुआ भव्य उद्घाटन
श्री बलदेव छठ मेले का उद्घाटन करते हुए हरियाणा के राज्यमंत्री गौरव गौतम उनके साथ मौजूद पूर्व विधायक दीपक मंगला
💡
राज्यमंत्री गौरव गौतम ने किया मेले का उद्घाटन, पूर्व विधायक दीपक मंगला रहे मौजूद

पलवल
धार्मिक आस्था और परंपरा का संगम बने श्री बलदेव छठ मेले का माल गोदाम रोड स्थित दशहरा ग्राउंड से भव्य शुभारंभ हुआ। इस ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री गौरव गौतम ने किया।उद्घाटन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र पाल राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक दीपक मंगला ने की। मंच पर पहुंचे अतिथियों का मेले समिति द्वारा फूलमालाओं और शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि श्री बलदेव छठ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और संस्कृति की पहचान है। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई दी और आश्वासन दिया कि सरकार इस तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों को हमेशा प्रोत्साहित करती रहेगी। मेले के शुभारंभ के साथ ही ग्राउंड में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों और युवाओं के लिए लगे झूले, मनोरंजन झांकियां, भजन संध्याएं और धार्मिक अनुष्ठान इस मेले को खास बना रहे हैं। आने वाले दिनों में मेले में कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें दूर-दराज़ से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana