श्री बलदेव छठ मेला कमेटी पलवल ने चढ़ाई ध्वजा, भव्य मेले की तैयारियां शुरू

श्री बलदेव छठ मेला कमेटी पलवल ने चढ़ाई ध्वजा, भव्य मेले की तैयारियां शुरू
श्री बलदेव छठ मेला कमेटी के सदस्यों ने ध्वजा चढ़ाकर, भव्य मेले की तैयारियों की आगाज करते हुए।

पलवल
जयकारों की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति से सराबोर वातावरण… मथुरा स्थित श्री बलदेव (दाऊ जी) मंदिर में ऐसा दृश्य था, मानो पूरा परिसर श्रद्धा के रंग में रंग गया हो। इसी पावन माहौल में श्री बलदेव छठ मेला समिति पलवल के पदाधिकारी और सदस्य परंपरा अनुसार दाऊ जी महाराज के दरबार में नतमस्तक हुए, ध्वजा चढ़ाई और मेले की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। मंदिर में प्रवेश के साथ ही समिति के सदस्यों ने विशेष पूजा-अर्चना की, आरती में भाग लिया और नगरवासियों की सुख-समृद्धि, आपसी भाईचारे व मेले की भव्य सफलता के लिए प्रार्थना की। दाऊ जी महाराज की जय के गगनभेदी उद्घोष से मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।मान्यता है कि श्री बलदेव मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी (दाऊ जी) को समर्पित है, जो शक्ति, साहस और भाईचारे के प्रतीक माने जाते हैं। मंदिर की भव्य स्थापत्य कला, प्राचीन धार्मिक परंपराएं और ऐतिहासिक महत्व हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। ये मेला 7 अगस्त से 12 सितंबर तक होगा, इसके मुख्य आकर्षण भव्य रामलीला, भव्य पंखा एवं झांकी शोभायात्रा, और भरत मिलाप का आयोजन, धार्मिक अनुष्ठान, लोकगीत, झूले, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आदि होंगे। इस मौके पर प्रधान अनिल मोहन मंगला, महासचिव भगवत स्वरूप सिंगला, सचिव ललित बिंदल, पवन गर्ग, उपाध्यक्ष मोहित गोयल, कोषाध्यक्ष राजुकमार तायल, सचिव देवेंद्र गुप्ता, जितेश भड़ाना, मीडिया प्रभारी निकुंज गर्ग, मनीष शर्मा, विजेंद्र सिंगला, लोकेश तोमर, विनोद गर्ग व राजेश ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana