श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल ने मनाया विश्व उद्यमिता दिवस

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल ने मनाया विश्व उद्यमिता दिवस

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में विश्व उद्यमिता दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। डाइकिन इंडिया एयरकंडिशनिंग प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कंवलजीत जावा इस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में सम्मिलित हुए और उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता में सफलता के गुर सिखाए। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डाइकिन इंडिया एयरकंडिशनिंग प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कंवलजीत जावा ने कहा कि जीवन में मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। कठिन परिश्रम, समयबद्ध सतत् प्रयास, विनम्रता, धैर्य, जुनून और जोखिम लेने की क्षमता आपको एक सफल उद्यमी बना सकती है। कंवलजीत जावा ने बड़ी सादगी से कहा कि आज भी मैं श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में सीखने आया हूं। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार को अपना मेंटर बताया। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर दिनेश कुमार से काफी कुछ सीखने को मिला है। कंवलजीत जावा ने विद्यार्थियों से नेटवर्क बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नेटवर्क हमारी सफलता में बड़ी भूमिका निभाता है। कंवलजीत जावा ने कहा कि नया भारत दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित देशों में भारतीय मूल के लोग बड़ी और नामचीन कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं। कंवलजीत जावा ने एक सफल उद्यमी बनने के लिए अपने जीवन के अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि कंवलजीत जावा का व्यक्तित्व न केवल प्रेरक बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आदर्श है। एक सामान्य पृष्ठभूमि से शुरुआत करने से लेकर उद्योग जगत की बड़ी हस्ती होने तक उनका सफर सबके लिए प्रेरणा है। डाइकिन इंडिया के चेयरमैन कंवलजीत जावा ने श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का अवलोकन किया और प्रयोगशालाओं की कौशल और उद्यम के क्षेत्र में उपयोगिता पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार, डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, डीन प्रोफेसर डीवी पाठक, ग्रीन टेक्नोलॉजी के चेयरपर्सन प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग, प्रोफेसर विक्रम सिंह, प्रोफेसर ऊषा बत्रा, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह, डॉ. संजय सिंह राठौड़, उप कुलसचिव डॉ. ललित शर्मा, ओएसडी संजीव तायल, उप निदेशक अमीष अमेय, दिनेश यादव, डॉ. संजय यादव और जगबीर सिंह उपस्थित थे। डॉ. वैशाली महेश्वरी और डॉ. प्रीति ने मंच संचालन किया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana