श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय आजादी फॉर ए ग्रीनर भारत के नाम से स्वतंत्रता दिवस मनाएगा

श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय आजादी फॉर ए ग्रीनर भारत के नाम से स्वतंत्रता दिवस मनाएगा
💡
स्किल, सस्टेनेबिलिटी और नेशन फर्स्ट के विजन पर होगा समारोह

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय स्वतंत्रता दिवस समारोह को अनोखे अंदाज में मनाएगा। इस बार के स्वतंत्रता दिवस समारोह का थीम होगा, 'आजादी फॉर ए ग्रीनर भारत' इसके पीछे स्किल, सस्टेनेबिलिटी और नेशन फर्स्ट का विजन दिया गया है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह का थीम सेट करते हुए कहा कि देश को अब आजादी चाहिए प्रदूषण से, कूड़े से और अत्यधिक उपभोग से। इसलिए इस बार के थीम में हरियाली, स्वच्छता और संतुलित उपभोग को थीम बनाया गया है।इसके माध्यम से युवाओं और बच्चों में हरियाली बढ़ाने और प्रदूषण व कूड़े को निपटाने के संस्कार दिए जाएंगे। दूधौला परिसर और गुरुग्राम स्थित ट्रांजिट कैंपस में,15 अगस्त को इसी थीम पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसलिए तैयारियां की जा रही हैं। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि जितना हमें देश की स्वतंत्रता से प्यार है, उतना ही इस देश की फिजा से भी प्यार करना होगा। देश के पर्यावरण से भी प्रेम करना होगा, तभी हम स्वस्थ और स्वच्छ भारत के आदर्श नागरिक बन पाएंगे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने बताया कि विद्यार्थी प्रदूषण, कूड़े और अत्यधिक उपभोग के थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। एक विद्यार्थी-एक पेड़ अभियान भी शुरू किया जाएगा। कूड़े से रचनात्मक वस्तुएं बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। कपड़े के थैले वितरित करने का भी अभियान चलेगा, ताकि लोग पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करें। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने बताया कि विद्यार्थियों को हरियाली और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जाएगी। विद्यार्थी ग्रीन स्किल पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाएंगे। परिसर की स्वच्छता का अभियान भी चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी साइकिल रैली भी निकालेंगे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana