श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में कौशल दिवस पर हुआ कौशल मंथन

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में कौशल दिवस पर हुआ कौशल मंथन
कौशल विश्वविद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस मनाते हुए प्रबंधक व विद्यार्थी
💡
विभिन्न कौशल विशेषज्ञों ने की शिरकत

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। बड़ी संख्या में कौशल विशेषज्ञ इस आयोजन में सम्मिलित हुए और उन्होंने वैश्विक परिदृश्य में कौशल विकास पर मंथन किया। स्किल फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस और कॉर्पोरेट रिलेशन्स इंगेजमेंट द्वारा आयोजित इस आयोजन का हिस्सा बने विद्यार्थियों ने विश्व युवा कौशल दिवस के विषय में प्रश्नोत्तरी के झटपट उत्तर देकर सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि के रूप में पहुंची ऑटोडेस्क की वरिष्ठ प्रबंधक संगीता गर्ग ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय भारत ही नहीं बल्कि देश की सीमाओं से बाहर भी कौशल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यह अपने आप में अनोखा विश्वविद्यालय है, जो पूरी तरह कौशल को समर्पित है। संगीता गर्ग ने कहा कि ज्ञान का व्यवहारिक रूप से क्रियान्वयन करना ही कौशल है। पूरी दुनिया में इसी की मांग है। देश और दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्यूटी वेलनेस और क्राफ़्ट्समैन जैसे क्षेत्र में रोजगार की अथाह संभावनाएं हैं। संगीता गर्ग ने विद्यार्थियों से कौशल के संदर्भ में विभिन्न प्रश्न पूछे और विद्यार्थियों ने इस प्रश्नोत्तरी में अपने ज्ञान का परिचय दिया। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार ने कहा कि तकनीक के इस दौर में कौशल का आयाम बड़ा होता जा रहा है। विद्यार्थियों को नए-नए कौशल सीखने की जरूरत है। स्किल फैकल्टी ऑफ़ एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज़ के डीन प्रोफेसर आर एस राठौड़ ने कहा कि आधुनिक दौर में स्किल सेट से ही आगे बढ़ा जा सकता है। स्किल फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के डीन प्रोफ़ेसर आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि उद्योग की मांग के अनुरूप स्किल जरूरी है। स्किल अब रोजगार की पहली अनिवार्यता है। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने विद्यार्थियों को अपना ज्ञान क्रियान्वित रूप में लाने को प्रेरित किया। उप निदेशक डॉ. वैशाली माहेश्वरी ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह, इंडस्ट्री इंटीग्रेशन के उप निदेशक अमीष अमेय, डिप्टी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. विकास भदौरिया सहित काफ़ी संख्या में कौशल विशेषज्ञ, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Read more

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

💡स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नया बाजार पलवल हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिला

By Ashok Sardana
मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा पलवल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत

By Ashok Sardana
एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana