एसआई चंद्रपाल इंस्पेक्टर पद पर हुए पदोन्नत, पुलिस अधीक्षक ने लगाए स्टार

एसआई चंद्रपाल इंस्पेक्टर पद पर हुए पदोन्नत, पुलिस अधीक्षक ने लगाए स्टार

पलवल
पलवल जिला पुलिस में उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला, जब पुलिस कंट्रोल रूम में मुस्तैदी से जिला रेडियो अधिकारी पद पर अपनी सेवाएं दे रहे सब इंस्पेक्टर चंद्रपाल को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया। इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक पलवल, नीतीश अग्रवाल (IPS) ने अपने कार्यालय में नवनियुक्त इंस्पेक्टर चंद्रपाल के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें आधिकारिक रूप से सम्मानित किया और बधाई दी। इंस्पेक्टर चंद्रपाल ने पुलिस विभाग में पूरे 38 साल और 6 महीने की एक लंबी, कर्तव्यनिष्ठ और सराहनीय सेवा पूरी की है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने इंस्पेक्टर चंद्रपाल के काम की सराहना करते हुए कहा विभाग में इतने लंबे समय तक निष्ठा पूर्वक सेवा देना बेहद गर्व की बात है। चंद्रपाल ने हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से किया है। मैं उनके इस प्रमोशन पर उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। पदोन्नति मिलने और स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टार लगाए जाने पर इंस्पेक्टर चंद्रपाल ने उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह पूरी ईमानदारी और लगन के साथ जनता व विभाग की सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे और सभी ने नए इंस्पेक्टर को शुभकामनाएं दीं।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana