पलवल जिला में जून माह में शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया - एसडीएम

पलवल जिला में जून माह में शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया - एसडीएम
💡
बीएलओ 15 जून से 14 जुलाई तक करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य

पलवल
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरे हरियाणा सहित पलवल जिला में भी चलाया जाएगा। यह अभियान जनगणना की हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संचालित किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा आवश्यक फार्म भरवाए जाएंगे।
एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एसआईआर की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 है।तैयारी एवं प्रिंटिंग कार्य 5 जून से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक, मतदान केंद्रों का पुनर्गठन 14 जुलाई 2026 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को, दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक, दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से एसआईआर में सहयोग की अपील की है ताकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समय बद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सके।

Read more

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

💡स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नया बाजार पलवल हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिला

By Ashok Sardana
मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा पलवल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत

By Ashok Sardana
एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana