आईटीआई पलवल व कुशक में मनाया गया कौशल दीक्षांत समारोह

आईटीआई पलवल व कुशक में मनाया गया कौशल दीक्षांत समारोह
आईटीआई पलवल के पास आउट विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते स्टाफ के सदस्यगण

पासआउट विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित


पलवल
प्रशिक्षण एवं उद्यमशीलता निदेशालय डीजीटी भारत सरकार और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार शनिवार को आईटीआई पलवल में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। पलवल आईटीआई में कौशल दीक्षांत समारोह का शुभारंभ वार्ड नंबर-21 के पार्षद जितेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया। इस दीक्षांत समारोह में संस्थान के पास आउट प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आईटीआई के पास आउट छात्र-छात्राओं को शिक्षुता एवं रोजगार के बारे में भी प्रोत्साहित किया गया। आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य इंद्राज सिंह ने छात्र-छात्राओं को सरकार और विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार आईटीआई पास छात्र-छात्राओं को स्वरोजगारों के लिए प्रोत्साहित कर रही है और शिक्षुता व रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी प्रकार आईटीआई कुशक में भी आज कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कुशक की सरपंच प्रियंका तथा विशिष्ठï अतिथि के रूप में बड़ौली ब्लॉक के उपाध्यक्ष मनोज बैंसला ने शिरकत की। आईटीआई कुशक के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि आज कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशों के अनुसार राज्य में स्थित सभी राजकीय आईटीआई में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह एक सराहनीय कदम है। समारोह में आईटीआई से विभिन्न संकायों से पास होकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कौशल दीक्षांत समारोह में आईटीआई के सभी स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana