जिला सचिवालय पलवल में हुआ समाधान शिविर,नगराधीश प्रीति रावत ने सुनी जन समस्याएं

जिला सचिवालय पलवल में हुआ समाधान शिविर,नगराधीश प्रीति रावत ने सुनी जन समस्याएं

पलवल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेशवासियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं गुरुवार को जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी आयोजित किए जाते हैं, जहां एक ही छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का निदान करते हैं।
इसी क्रम में गुरुवार को जिला सचिवालय पलवल में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता नगराधीश प्रीति रावत ने की। इस अवसर पर उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगराधीश ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना सरकार एवं जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान हेतु बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में परिवार पहचान-पत्र (फैमिली आईडी), बिजली, जलभराव, अवैध कब्जे, पेंशन तथा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने इन सभी शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देशित किया। उपायुक्त ने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उपमंडल स्तर के नागरिक अपने-अपने उपमंडल में आयोजित समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज करवाकर उनका निवारण करवाएं। समाधान शिविर में जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana