अपराध और अपराधियों से दूरी बनाए रखें : वरुण सिंगला, एसपी पलवल

अपराध और अपराधियों से दूरी बनाए रखें : वरुण सिंगला, एसपी पलवल
वरुण सिंगला, आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल
💡
सोशल मीडिया पर अपराधियों के समर्थन पर पुलिस की पैनी नजर

पलवल
पलवल पुलिस सोशल मीडिया पर सक्रियता से निगरानी करते हुए अपराधियों के प्रचार-प्रसार और महिमामंडन की किसी भी कोशिश को गंभीरता से ले रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Face-book, Instagram, YouTube आदि पर अपराधियों की पोस्ट पर लाइक, शेयर या कमेंट कर उनके समर्थन में सक्रिय दिखने वाले व्यक्तियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, आईपीएस ने कहा कि सोशल मीडिया पर अपराधियों को हीरो के रूप में प्रस्तुत करना या उनके कृत्यों का समर्थन करना न केवल कानून के विरुद्ध है बल्कि समाज में गलत संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि पलवल पुलिस, साइबर सेल और थाना स्तर पर विशेष निगरानी रख रही है।
एसपी पलवल का स्पष्ट एवं कड़ा संदेशः
कोई भी व्यक्ति यदि जान बूझकर सोशल मीडिया पर अपराधियों के पक्ष में प्रचार करता है, उनकी पोस्ट शेयर करता है, या उन्हें प्रोत्साहित करता है तो इसे गंभीर अपराध की श्रेणी में लिया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी पूर्ण उपयोग करें और किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति का समर्थन या प्रचार करने से बचें। यदि कोई व्यक्ति अनजाने में भी ऐसी गतिविधियों में शामिल है, तो वह तुरंत अपनी पोस्ट हटाकर पुलिस के समक्ष स्थिति स्पष्ट करे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana