जिला पुलिस लाइन पलवल की जनरल परेड में एसपी वरुण सिंगला ने ली परेड सलामी

जिला पुलिस लाइन पलवल की जनरल परेड में एसपी वरुण सिंगला ने ली परेड सलामी
जिला पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते एसपी वरुण सिंगला

पलवल
जिला पुलिस लाइन पलवल में जनरल परेड का आयोजन किया गया जिसमें एसपी वरुण सिंगला आईपीएस ने परेड सलामी ली। पुलिस अधीक्षक ने परेड का बारीकी से निरीक्षण के पश्चात शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड करवाई और दौड़ करवाई व साथ ही एक रूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाई गई।
जिला पलवल में कानून व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर पुलिस लाइन में दंगा निरोधक पुलिस कंपनियों को मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस बल को विशेष ट्रेनिंग दी गई, जिससे जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए यह पुलिस बल हमेशा तैयार रहेगा। इस मॉक ड्रिल में उप पुलिस अधीक्षक व निरीक्षक स्तर के अधिकारियों से लेकर जिला पुलिस में तैनात सिपाही तक सभी को प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि पुलिस कर्मचारियों की कार्यकुशल को और अधिक बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने इस मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया साथ ही जहां भी उन्हें कमी मिली उसे दूर करने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि जब जिले में किसी प्रकार का माहौल बिगड़ता है तो पुलिस कर्मचारियों के पास ट्रेनिग का अभ्यास न होने के कारण समय पर दंगा रोकने में कठिनाई आती है, इसी को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इस माक ड्रिल में पुलिस कर्मचारियों को भीड़ को तितर-बितर करने व दंगा निरोधक गतिविधियों पर कैसे काबू पाया जाए, के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा विशेषज्ञों की टीम द्वारा पुलिस कर्मचारियों को आंसू गैस के गोले छोड़ना व भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कनसील्ड व डंडे के साथ अभ्यास करवाया गया। अगर कहीं पर भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं तो उनसे कैसे सख्ती से निपटा जाए तथा उनके साथ कानूनी कार्रवाई के तहत बल का प्रदर्शन कर उसका सही प्रयोग किया जाए, इसके बारे में भी प्रशिक्षित किया गया।अगर कहीं पर किसी प्रकार का माहौल खराब होता है तो इस तरह की टीम मौके पर पहुंचती है। ऐसे में अभ्यास जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में राइडर्स वा ERV 112 पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित को पुलिस की तत्काल मदद मिलने हेतु ERV-112 हरियाणा पुलिस का ड्रीम प्रोजेक्ट व पायलट योजना है इस योजना को लगातार कामयाब रखना है।उन्होंने राइडर्स व ERV 112 पर तैनात कर्मचारियों से उनके एरिया के बारे में पूछा गया। तथा उनको दिशा निर्देश दिए एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शहरी एरिया में ट्रैफिक पर विशेष ध्यान देकर जाम की स्थिति पैदा ना होने दें।
आयोजित परेड के दौरान, अनुसंधान कार्यों में तेजी तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गठित की गई दोनों विंग में तैनात कर्मचारियों को एसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपनी निष्ठा एवं लगन से अपनेकर्तव्यों का समय पर निर्वहन करें।आज की इस जनरल परेड में एडिशनल एसपी पलवल श्रीमती ममता खरब, डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार, डीएसपी क्राइम मनोज वर्मा, डीएसपी होडल विवेक चौधरी एवं डीएसपी हथीन मोहिन्दर वर्मा, प्रशिक्षु डीएसपी साहिल ढिल्लों, थाना प्रबंधक एवं चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे ।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana