भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मेलन में सुरेंद्र नागर ने कहा गुरुग्राम से भी बेहतर बनेगा पलवल

भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मेलन में सुरेंद्र नागर ने कहा गुरुग्राम से भी बेहतर बनेगा पलवल
💡
खेल मंत्री गौरव गौतम और होडल विधायक हरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश


पलवल
आज रविवार स्थानीय पंजाबी धर्मशाला, पलवल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल 'बुद्धिजीवी सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा हरियाणा के प्रदेश सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम और होडल के विधायक हरेंद्र सिंह के साथ साथ इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक जगदीश नायर, पूर्व जिला अध्यक्ष चरणसिंह तेवतिया, जवाहर सिंह सौरोत, एल डी वर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी, जिला महामंत्री दिनेश कौशिक, जयराम प्रजापत, हरेंद्रपाल राणा ने शिरकत की।
बुद्धिजीवी सम्मेलन को मुख्य अतिथि सुरेंद्र नागर ने संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के ऐतिहासिक और दीर्घकालिक कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, जिन्होंने वैश्विक पटल पर भारत का मान बढ़ाया है। देश में हर वर्ष 8 नए हवाई अड्डे बन रहे हैं और हर महीने 3 नई यूनिवर्सिटीज स्थापित की जा रही हैं। भारत में आज दुनिया में सबसे अधिक स्कूल हैं। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर (नोएडा) में आकार ले रहा है जिसका सीधा लाभ इस पूरे क्षेत्र को मिलेगा। मुख्य अतिथि ने विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले समय में पलवल का विकास गुरुग्राम से भी बेहतर और शानदार होगा। सरकार ने 'एक पेड़ माँ के नाम' और स्वच्छता अभियान के जरिए जन-जागरण की एक नई मिसाल पेश की है। साथ ही बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को देश में सबसे ज़्यादा सम्मान देने का काम इसी सरकार ने किया है। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से आधी आबादी को मजबूत किया गया है। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने इन 12 वर्षों में हुए ऐतिहासिक और साहसिक फैसलों को जनता के सामने रखा और कार्यकर्ताओं से इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। होडल के विधायक हरेंद्र सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए बुद्धिजीवियों की समाज में भूमिका को रेखांकित किया और सरकार की जनहितैषी नीतियों की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध वर्ग (बुद्धिजीवियों) ने भी देश और प्रदेश के विकास को लेकर अपने सकारात्मक विचार साझा किए। भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं और पलवल के कोने-कोने से आए बुद्धिजीवी वर्ग का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुद्धिजीवियों का यह समर्थन संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
इनके अलावा राजेन्द्र बैंसला, जिला उपाध्यक्ष महेश जाखड़, राकेश चौहान, ईश्वर सिंह, नरेंद्र नंबरदार, प्रवीन ग्रोवर, दिनेश भाटी, जिला मीडिया प्रभारी सागर चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा भारद्वाज, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश पांचाल, अजय डागर, प्रेमराज तंवर, मंडल अध्यक्ष सोनू डागर, देवेंद्र गुप्ता, गजराज, ओमवीर, जगवीर चौहान, कृष्णा सिंह सहित जिला व मंडल के पदाधिकारीगण, विभिन्न मोर्चा/प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं समस्त निष्ठावान कार्यकर्ता भारी संख्या में समय पर उपस्थित होकर इस बैठक को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया।

Read more

केन्द्र और राज्य सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पलवल में चलाया गया स्वच्छता अभियान

केन्द्र और राज्य सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पलवल में चलाया गया स्वच्छता अभियान

💡सांसद सुरेंद्र नागर एवं खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ पलवल केंद्र और राज्य सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12

By Ashok Sardana
सही वोट को कटने नहीं देंगे और गलत व्यक्ति का नाम जुड़ने दिया जाएगा - राव नरेंद्र सिंह

सही वोट को कटने नहीं देंगे और गलत व्यक्ति का नाम जुड़ने दिया जाएगा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह मुस्तैद है। इसके लिए कमेटियों का

By Ashok Sardana
आस्था के केंद्र पंचवटी मंदिर पलवल पर बनेगा भव्य ‘पंचवटी पचोवन धाम द्वार’ -डॉ. यशपाल

आस्था के केंद्र पंचवटी मंदिर पलवल पर बनेगा भव्य ‘पंचवटी पचोवन धाम द्वार’ -डॉ. यशपाल

पलवल नगर परिषद पलवल के चेयरमैन डॉ. यशपाल ने बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि आस्था के प्रमुख केंद्र पंचवटी मंदिर परिसर में प्

By Ashok Sardana
एसवीएसयू पलवल में मनाया गया विश्व साइकिल दिवस

एसवीएसयू पलवल में मनाया गया विश्व साइकिल दिवस

पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य साइक्लिंग अभियान की शुरुआत की गई। कुलगुरु प्रोफेसर दिने

By Ashok Sardana