डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल में मनाया गया खेल दिवस व शैक्षिक पुरस्कार समारोह

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल में मनाया गया खेल दिवस व शैक्षिक पुरस्कार समारोह

पलवल
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पलवल में वार्षिक खेल दिवस व शैक्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसएचओ सीमा यादव, विशिष्ट अतिथि डॉ० हरित बैंसला, कपिल बैंसला, समाज सेवी रोहित कौशिक, लक्ष्मी नारायण गोयल रहे। सर्वप्रथम अतिथि महोदय व विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा राजवंशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात अतिथि महोदय द्वारा एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड, आर्य युवा समाज, विद्यालय के चार सदनों द्वारा निकाली गई परेड की सलामी ली गई। श्रीमती सीमा यादव ने कहा "स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना आवश्यक है।" गणेश वंदना द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्वागत गीत, सामूहिक नृत्य, नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। खेल प्रतियोगिताओं मे जूनियर कैटेगरी मे सैक्रेस, हर्डल रेस, सॉक्स शूज रेस आदि प्रतियोगिताएँ कराई गई। सीनियर कैटेगरी में 200 मीटर रेस, रिले रेस, गोला फेंक, रस्सी कूद आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। अतिथिगणों व विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा विद्यालय के 44 होनहार छात्र-छात्राओं को ब्लूकोट, स्कालर बैज व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इन विद्यार्थियों में वे विद्यार्थी थे जिन्होंने अपनी कक्षा में 90 और 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए व नेशनल लेवल पर खेलों में हिस्सा लिया व मैडल प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा- “उनका ध्येय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास करना है। जिसके लिए विद्यालय में समय-समय पर खेल कूद का होना आवश्यक है। वे अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी तरफ से भरपूर प्रयास करती है।‌ सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावक गणों ने इस कार्यक्रम का पूरा आनंद लिया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana