खेल मंत्री गौरव गौतम ने वार्ड 10 में पांच करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

खेल मंत्री गौरव गौतम ने वार्ड 10 में पांच करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

पलवल
हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को नगर परिषद पलवल शहर के वार्ड संख्या 10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में पांच करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों द्वारा मुख्य अतिथि गौरव गौतम का पगड़ियों और फूल मालाओं से भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पलवल क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में लगातार अभूतपूर्व विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि वार्ड-10 में शुरू किए गए विभिन्न विकास कार्यों के पूरा होने से आवागमन सुगम होगा, जलभराव की समस्या का समाधान होगा तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने विकास परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इन कार्यों से क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि पलवल को आधुनिक एवं सुविधा युक्त शहर बनाने के लिए विकास कार्य निरंतर जारी हैं और भविष्य में भी जनहित की अनेक योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पलवल में एक भी दिन विकास कार्य नहीं रूकेंगे। खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल शहर में पांच करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया, जिनमें ओबीसी सामुदायिक भवन, सड़क एवं नाली निर्माण, विभिन्न मोहल्लों और गलियों में सड़क एवं नाली निर्माण, सरकारी स्कूल से विभिन्न मार्गों तक संपर्क सडक़ निर्माण का शिलान्यास कार्य शामिल रहे। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर आवागमन, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमेन डा. यशपाल, पार्षद अनुज शर्मा, संतराम सहित, पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana