खेल मंत्री गौरव गौतम ने बाल महोत्सव के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

खेल मंत्री गौरव गौतम ने बाल महोत्सव के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

पलवल
हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भाग्य विधाता हैं, शिक्षकों व अधिकारियों को चाहिए कि वे बच्चों को अवसर देकर बच्चों की प्रतिभा निखारें और इनका सर्वांगीण विकास करें ताकि ये जहां भी जाएं छा जाए और प्रदेश, देश व दुनिया में पलवल जिले का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। खेल मंत्री गौरव गौतम शनिवार को जिला बाल कल्याण परिषद पलवल की ओर से पलवल शहर के सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय पारितोषिक वितरण और मंडल स्तरीय बाल महोत्सव समापन समारोह में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने पर उपरांत संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद के अधिकारी इस क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा निखारकर देश-दुनिया के प्लेटफार्म पर लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए जिला बाल कल्याण परिषद को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को एक समान अवसर प्रदान किए जाएं और किसी भी बच्चे के साथ भेदभाव न किया जाए।
उन्होंने जिला बाल कल्याण परिषद पलवल को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम व उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पारितोषिक वितरण समारोह में विभिन्न वर्ग में अलग-अलग प्रतियोगिताओं के विजेता रहे विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थिति का मन मोह लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, चेयरमैन मार्किट कमेटी पंकज विरमानी, मंडल अधिकारी बाल कल्याण परिषद गुरुग्राम कमलेश शास्त्री, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा डागर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति और बच्चे मौजूद रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana