कड़े तेवर में नजर आए खेल मंत्री गौरव गौतम, बदमाशों को दी सीधी चेतावनी

कड़े तेवर में नजर आए खेल मंत्री गौरव गौतम, बदमाशों को दी सीधी चेतावनी

पलवल
पलवल में आभूषण विक्रेता के साथ हुई लूट की वारदात के पर्दाफाश के बाद हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने बाजार का दौरा कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री के इस कदम पर व्यापारी समाज ने उनका आभार जताते हुए पुलिस प्रशासन की तत्परता की भी सराहना की। खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम का व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल जिला में विकास का पहिया तेज गति से घूम रहा है। पलवल जिला में नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए नागरिक अस्पताल को आधुनिक रूप प्रदान किया जा रहा है। पलवल शहर में साढे आठ सौ करोड़ रुपए की लागत से सीवर लाइन बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ रुपए की लागत से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। वहीं 100 करोड़ रूपए की लागत से सवा साल के भीतर सड़कों का निर्माण किया गया है। आगरा चौक, हुड्डा चौक का सौन्दर्यकरण किया जा रहा है। पलवल शहर को चारों तरफ से भव्य एवं सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने व्यापारियों से आह्ववान करते हुए कहा कि बाजार में अतिक्रमण की समस्या से निजात पाने के लिए सड़क पर दुकानें ना लगाए। बाजार में अतिक्रमण की समस्या नहीं होगी तो ग्राहक भी ज्यादा सख्या में बाजार में आएगें और व्यापार में वृद्घि होगी। उन्होंने कहा कि माननीय हाईकोर्ट के आदेश पर डीटीपी विभाग द्वारा ग्रीन बेल्ट पर अवैध रूप से बने निर्माण को लेकर तोड़फोड़ की जा रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के लोग राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस हमेशा व्यापारियों को लेकर तीखी टिप्पणियां करती थी। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी के लोगों को बेरोजगार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पलवल जिला में किसी भी प्रकार की कोई गुंडागर्दी नहीं होगी। उन्होंने बदमाशों को सख्त लहजे में कहा कि जो जिस भाषा में समझेगा, जिला पुलिस द्वारा बदमाशों को उनकी भाषा में ही जवाब दिया जाएगा।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana