खेल मंत्री गौरव गौतम एक हमले में घायल सिकंदर डागर का हालचाल जानने पहुंचे हॉस्पिटल

खेल मंत्री गौरव गौतम एक हमले में घायल सिकंदर डागर का हालचाल जानने पहुंचे हॉस्पिटल

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम आपसी विवाद में सिकंदर डागर पर हथौड़ी से हुए जानलेवा हमले के मामले में घायल सिकंदर डागर का हालचाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मंत्री गौरव गौतम ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों की टीम से घायल की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली तथा पीड़ित के पिता खेमराज डागर से मुलाकात कर परिवार का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। गौरव गौतम ने बताया कि इस मामले में पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। खेल मंत्री ने कहा कि पलवल में अपराध और गुंडागर्दी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस प्रशासन की सख्ती से जिले में अपराध पर लगाम लगेगी और लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। खेल मंत्री गौरव गौतम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मामले को राजनीति और जातिवाद का रूप न दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह कानून और समाज से जुड़ा विषय है, इसलिए सभी लोग शांति और भाईचारे को बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana