फिट इंडिया-फिट हरियाणा का संदेश देंगे खेल मंत्री गौरव गौतम

फिट इंडिया-फिट हरियाणा का संदेश देंगे खेल मंत्री गौरव गौतम
💡
रविवार 7 जून को होगा ‘साइकिल ऑन संडे’ कार्यक्रम

पलवल
फिट इंडिया और फिट हरियाणा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पलवल में पहली बार ‘साइकिल ऑन संडे’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।रविवार को आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में युवाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों सहित 1000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। रविवार सुबह 6 बजे यह साइकिल रैली हुड्डा सेक्टर-2, पलवल से शुरू होगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पलवल में इसका समापन होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित व्यायाम और साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश में खेल एवं स्वास्थ्य संस्कृति को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए साइकिलिंग एक प्रभावी माध्यम है। खेल मंत्री गौरव गौतम इस अवसर पर युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों तथा फिटनेस को अपनाने का आह्वान करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है तथा नशामुक्त और स्वस्थ युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना शरीर और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है। इससे शारीरिक क्षमता बढ़ती है, हृदय स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है। साइकिलिंग स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का एक सरल और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि फिटनेस को जन आंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है। ‘साइकिल ऑन संडे’ कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सक्रिय जीवनशैली के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा।

Read more

पलवल के गांव फुलवारी निवासी विनेश पोसवाल बने एनटीपीसी में डीजीएम

पलवल के गांव फुलवारी निवासी विनेश पोसवाल बने एनटीपीसी में डीजीएम

पलवल के गांव फुलवारी में जन्मे विनेश पोसवाल ईमानदारी उत्कृष्ट कार्य एवं कठिन परिश्रम से बहुत कम सर्विस मैं एनटीपीसी में पदोन्नत होकर डी

By Ashok Sardana
जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ “टिफिन बैठक” का हुआ सफल आयोजन

जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ “टिफिन बैठक” का हुआ सफल आयोजन

पलवल भारतीय जनता पार्टी, पलवल द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आज जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 3

By Ashok Sardana
21 जुलाई को पलवल जिले के 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ होंगी भाजपा की 'टिफिन बैठकें'

21 जुलाई को पलवल जिले के 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ होंगी भाजपा की 'टिफिन बैठकें'

पलवल भारतीय जनता पार्टी पलवल द्वारा 21 जुलाई को जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ 'टिफिन बैठकों' का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्

By Ashok Sardana
उत्कर्ष चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

उत्कर्ष चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

पलवल भाजपा युवा नेता उत्कर्ष चौधरी का जन्मदिन सोमवार को रेलवे रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में मनाया गया गया। इस दौरान हजारों की संख्या मे

By Ashok Sardana