ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में बने आधुनिक एस्पिरेशनल टॉयलेट का खेल मंत्री ने किया उद्घाटन

ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में बने आधुनिक एस्पिरेशनल टॉयलेट का खेल मंत्री ने किया उद्घाटन
💡
स्वच्छ भारत मिशन के तहत महिलाओं, पुरुषों, ट्रांसजेंडर एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं

पलवल
हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक ‘एस्पिरेशनल टॉयलेट’ का उद्घाटन किया। भारत सरकार एवं हरियाणा सरकार के संयुक्त वित्तीय सहयोग से विकसित यह परियोजना स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई है।उद्घाटन अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल शौचालयों का निर्माण करना नहीं, बल्कि ऐसे सार्वजनिक स्वच्छता परिसरों का विकास करना है जो स्वच्छता, सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के उच्च मानकों पर खरे उतरें। उन्होंने कहा कि यह पहल विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, ट्रांसजेंडर समुदाय एवं दिव्यांगजनों के लिए अधिक सुरक्षित और समावेशी वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस आधुनिक सार्वजनिक शौचालय परिसर में पुरुषों, महिलाओं, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों तथा दिव्यांगजनों के लिए पृथक शौचालयों की व्यवस्था की गई है। साथ ही माताओं एवं छोटे बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेबी केयर रूम तथा साफ-सफाई एवं रख रखाव सामग्री के सुरक्षित भंडारण के लिए स्टोर रूम का भी निर्माण किया गया है। खेल मंत्री ने कहा कि एस्पिरेशनल टॉयलेट जैसी सुविधाएं खुले में मूत्र त्याग जैसी अस्वास्थ्यकर प्रवृत्तियों को कम करने, सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा ओडीएफ प्लस जैसे स्वच्छता मानकों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यह सुविधा आमजन के लिए है। इसलिए वे इस सुविधा का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें, इसकी स्वच्छता बनाए रखें तथा इसे सार्वजनिक संपत्ति मानकर इसकी सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए पृथक सुविधाएं, बच्चों की देखभाल के लिए विशेष स्थान, ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सम्मानजनक प्रावधान तथा दिव्यांगजनों के लिए सुगम पहुंच जैसी व्यवस्थाएं इस परियोजना को एक आदर्श सार्वजनिक स्वच्छता मॉडल बनाती हैं। जनसहभागिता और जागरूकता के माध्यम से ही ऐसी जनहितकारी परियोजनाओं का व्यापक लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है। इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, नगर परिषद के एसडीओ बिजेंद्र, जेई कौशल और विष्णु सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read more

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

💡स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नया बाजार पलवल हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिला

By Ashok Sardana
मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा पलवल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत

By Ashok Sardana
एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana