एसपीएस इंटरनेशनल पलवल ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

एसपीएस इंटरनेशनल पलवल ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
💡
12वीं का रिजल्ट रहा शानदार

पलवल
हुड्डा सेक्टर-2 पलवल स्थित एसपीएस इंटरनेशनल में कक्षा 12वीं के सीबीएसई परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर, पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में हाई टी विद मैनेजमेंट का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष विद्यालय के परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार रहे। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं लगन के बल पर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय, शिक्षकों एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के लगभग डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन अंक प्राप्त किए, जबकि विद्यालय के कुल 31 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम पूरे जिले में रोशन किया। विद्यालय की छात्रा संजौली ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे पलवल जिले में भी अपनी प्रतिभा और अथक परिश्रम का परिचय दिया। विद्यालय प्रबंधन ने संजौली सहित सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के चेयरमैन सुरेश भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम हर वर्ष जिले में श्रेष्ठ श्रेणी में रहता है और विद्यालय निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी आईआईटी-जेईई मेन्स एवं एडवांस्ड, नीट, सीए, सीएस, क्लैट तथा यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में भी लगातार उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय खेलकूद, तकनीकी शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा सह-शैक्षणिक कार्यक्रमों में भी अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है। विद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए भी निरंतर प्रेरित करता है। विद्यालय की अकादमिक डायरेक्टर डॉ. संतुष्टि थापर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने शानदार परीक्षा परिणाम देकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग तथा विद्यार्थियों की कठिन मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana