विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को दिए जाएंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार -उपायुक्त

विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को दिए जाएंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार -उपायुक्त

पलवल
हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं के राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हुए हैं, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक महिलाएं पलवल स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय 15 दिसंबर तक अपने आवेदन जमा करवा सकती हैं। ये पुरस्कार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विभिन्न आठ श्रेणियों में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि पहली श्रेणी में एएनएम, महिला एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स शामिल है। दूसरी श्रेणी में महिला खिलाड़ी, तीसरी श्रेणी में राजकीय कर्मचारी, चौथी श्रेणी में सामाजिक कार्यकर्ता, पांचवीं श्रेणी में महिला उद्यमी शामिल हैं। इन श्रेणियां में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस को महिला एवं बाल विकास कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए wcdhry.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट करें।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana