फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर में हुआ प्रदेशस्तरीय श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन

फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर में हुआ प्रदेशस्तरीय श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन
💡
पलवल जिले के वरिष्ठ पत्रकार हुए सम्मानित

पलवल
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का 7वाँ प्रदेशस्तरीय श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण व प्रेस प्रिविलेज कार्ड वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। इसमें श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला पलवल के वरिष्ठ पत्रकार क्रमशः प्रधान भूषण ओलिहान, अशोक सरदाना, अजय प्रताप खालसा, राज कुमार भाटिया, कृष्ण कुमार छाबड़ा, सतबीर सोनू, लाल सिंह, डोरीलाल, महेश बढगूजर आदि सम्मानित हुए और उन सबको निशुल्क प्रेस प्रिविलेज कार्ड भी दिये गये। उक्त सम्मेलनन में श्रमजीवी पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने कहा फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर का यह प्रेस प्रिविलेज कार्ड वितरित करने का एकमात्र उद्देश्य है कि श्रमजीवी पत्रकारों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ सेवाएं मिल पाएं।श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन में प्रेस प्रिविलेज कार्ड का शुभारंभ फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर के डायरेक्टर अभिजीत सिंह, संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन व भाजपा के वरिष्ठ नेता बोधराज सीकरी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
सम्मेलन में फोर्टिस के डायरेक्टर अभिजीत सिंह ने पत्रकारों को इस प्रिवलेज कार्ड के फायदे से अवगत करवाया। उन्होंने कहा श्रमजीवी पत्रकार इस कार्ड के माध्यम से श्रमजीवी पत्रकार व उनके परिवारों को अस्पताल में विशेष चिकित्सा सेवाओं में छूट व प्राथमिकता के आधार पर इलाज और स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। इस अवसर पर फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर की इंटरनल मेडिसिन डायरेक्टर डॉ. स्वाति माहेश्वरी ने बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखने और प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप (नियमित स्वास्थ्य जांच) की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता बोधराज सीकरी ने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के सातवें प्रदेशस्तरीय सम्मेलन की अपार सफलता के लिए सभी श्रमजीवी पत्रकारों को बधाई देते हुए भविष्य में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के सहयोग का आश्वासन दिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस पत्रकार सम्मेलन का शुभारंभ फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन, फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर के डायरेक्टर अभिजीत सिंह व सभी श्रमजीवी पत्रकारों के द्वारा पौधारोपण के साथ हुआ। इस प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सभी जिला इकाईयों के जिला अध्यक्ष क्रमशः नूंह जिलाध्यक्ष नरेश मेंहदीरत्ता,रेवाड़ी जिलाध्यक्ष धनेश विद्यार्थी, पटौदी जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा, पलवल जिलाध्यक्ष भूषण ओहलियान, गोहाना जिलाध्यक्ष अनिल जिंदल, गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सतबीर भारद्वाज, फतेहाबाद जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, झज्जर जिलाध्यक्ष ललित गोठवाल के साथ-साथ प्रदेशभर के लगभग सभी जिलों के सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकार उपस्थित थे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana