जनगणना ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई - उपायुक्त

जनगणना ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई - उपायुक्त

पलवल
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला में चल रहे जनगणना-2027 कार्य के लिए नियुक्त किए गए प्रगणकों और सुपरवाइजर को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनगणना ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित कर्मचारियों को समय पर और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्यों में कोताही करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आवश्यक पड़ने पर ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी चेतावनी दी है। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही और ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जो कर्मचारी बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाएंगे या कार्य में लापरवाही करेंगे, उनके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला में 1 मई से मकानों के सूचीकरण और जनगणना का कार्य शुरू हो चुका है, जो 30 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ काम करना होगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य के दौरान अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे, इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। नागरिकों द्वारा दी गई सभी सूचनाएं गोपनीय रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि शहर और देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी कर्मचारियों और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana